शामली

40 लाख के मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,भेजा जेल

-मेरठ नारकोटिक्स व पुलिस की संयुक्त छापेमार कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय तस्करों से एक किला अफीम व तीन किलो चरस के साथ बाइक हुई बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। कोतवाली पुलिस व एएनटीएफ यूनिट मेरठ टीम ने “ऑपरेशन सवेरा” “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” के तहत संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है।कब्ज़े से एक किलोग्राम अवैध अफीम व तीन किलोग्राम चरस सहित तस्करी में प्रयुक्त बाईक बरामद की हैं।
पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह सहारनपुर परिक्षेत्र के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र सहारनपुर के अंतर्गत मादक पदार्थों,नशे के अवैध कारोबार व प्रतिबंधित दवाईयों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम करने हेतु एक विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा : नशे के अंधकार से,जीवन के उजाले की ओर” चलाया जा रहा है।इसी क्रम में बुधवार की देर रात्रि पुलिस अधीक्षक एन0पी0 सिंह के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के प्रभावी नेतृत्व तथा सीओ कैराना श्याम सिंह के निकट पर्यवेक्षण में कैराना कोतवाली पुलिस व नारकोटिक्स यूनिट मेरठ की टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को कैराना कोतवाली क्षेत्र गांव पंजीठ में स्थित मादक पदार्थ तस्कर के घर से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने दोनों के कब्ज़े से एक किलोग्राम अवैध अफीम व तीन किलोग्राम अवैध चरस सहित तस्करी में प्रयुक्त यामाहा एफ़ जेड एस बाईक संख्या यूपी 25 ई सी 6230 बरामद की है।पकड़े गए तस्करों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम व पता सादिक अली पुत्र दिलशाद उर्फ सादा निवासी ग्राम पंजीठ थाना कैराना जनपद शामली व संजेश पुत्र दीनदयाल निवासी ग्राम बल्लिया थाना भमौरा जनपद बरेली बताए हैं।पकड़े गए मादक पदार्थ तस्कर संजेश ने पुलिस को बताया कि वह करीब दो वर्ष पूर्व सादिक से बरेली में मिला था।तभी से उसकी सादिक के साथ जान पहचान हुई।वह अक्सर अफीम व चरस लेकर अपने साथी गाँव पंजीठ निवासी सादिक के घर पर आता रहता है।जहाँ से वो दोनों मादक पदार्थ की बिक्री के लिए उत्तराखण्ड राज्य सहित अन्य जगहों पर सप्लाई करने जाते थे।गत 9 सितंबर मंगलवार को वह अपनी यामाहा बाईक से अफीम व चरस लेकर निकला था। देर होने के कारण रात्रि में हरिद्वार आकर रुक गया था।फिर बुधवार को कैराना आया था,जहाँ से उसे सादिक के साथ अफीम व चरस बेचने वापस उत्तरखण्ड जाना था।लेकिन इसी दौरान पुलिस व नारकोटिक्स टीम ने दोनों को दबोच लिया।एसपी शामली एन0पी0 सिंह ने बताया है कि कैराना कोतवाली पुलिस एवं नारकोटिक्स यूनिट मेरठ द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है।जिनके विरुद्ध बरामदगी के सम्बंध में विशेष टीम गठित कर सप्लायर एवं खपत वाले क्षेत्रों के साथ-साथ व्यक्तियों की पहचान करने हेतु पूछताछ जारी हैं।पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री,एएनटीएफ एसआई लोकेंद्र कुमार,एसआई जोनसन कुमार,हैड कॉन्स्टेबिल एएनटीएफ नवीन,विनीत कुमार,संजीव कुमार,मनीष कुमार,कांस्टेबल हरेंद्र कुमार,मोनू मालान शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button