रामगढ़

सांडी में CNT Act का उल्लंघन आदिवासी जमीन हड़पे। 

प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

रामगढ़ मांडू अंचल अंतर्गत कुजू ओपी क्षेत्र के सांडी के प्रदीप मुंडा अन्य आदिवासी खाता नं0- 75,प्लाट नं0- 627,रकवा -0.84 एकड़ भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा बहुबल से कब्जा कर हड़पने की कोशिश की जा रही है,जिसकी प्रतिरोध आदिवासियों द्वारा किया गया है,जिसका आदिवासी संघर्ष मोर्चा, रामगढ़ जिला के नेता नागेश्वर मुंडा ने आदिवासियों की संघर्ष का समर्थन करते हुए कहा कि भू-माफियाओं के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया और भूमि लूट करने वाले लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम 1989 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग करती है और उक्त प्लाट,रकवा जमीन पर पुनः कब्जा कर लेने का आह्वान किया है। आगे उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासी सरकार रहते हुए न्यायालय से भू-वापसी आदेशों का दखल दिहानी कराने में व सरंक्षित करने में अंचल अधिकारी सहित रामगढ़ जिला उपायुक्त अनुमंडल पदाधिकारी प्रशासनिक अधिकारी असफल रहे हैं। इससे आदिवासियों में प्रशासन पर भरोसा कम और आंदोलन करने के लिए आक्रोशित हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button