भरत पुर
कुलगुरु एवं विश्वविद्यालय टीम ने किया कृषि महाविद्यालय भुसावर का दौरा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भुसावर में स्थित कृषि महाविद्यालय का श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विष्वविद्यालय जोबनेर के कुलगुरु प्रोफेसर पुष्पेंद्र सिंह चैहान के मार्गदर्शन में विभिन्न इकाइयों के निदेशक एवं अधिष्ठाताओं के द्वारा भ्रमण किया गया। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. एम.एल.मीना ने बताया कि कुलगुरु प्रोफेसर चैहान ने महाविद्यालय के अकादमिक एवं प्रशासनिक भवन, बालक एवं बालिका छात्रावास, कैंटीन, अधिष्ठाता निवास का भ्रमण किया एवं जरूरी दिशा निर्देश दिये। साथ ही कुलगुरु प्रोफेसर चैहान ने महाविद्यालय के विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया एवं कार्य की सराहना की। इस अवसर पर कुलगुरु प्रोफेसर पुष्पेंद्र सिंह चैहान महोदय, वित्त नियंत्रक डाॅ. रामस्वरूप मीना, भू-सम्पदा अधिकारी डाॅ. एस. पी. सिंह, अधिष्ठाता एवं संकाय अध्यक्ष डाॅ. डी. के. गौठवाल, निदेशक अनुसंधान डाॅ. उम्मेद सिंह, निदेशक राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान डाॅ. सुरेन्द्र सिंह, निदेशक शिक्षा डाॅ. राकेष सामोरिया, निदेशक प्रसार शिक्षा डाॅ. शैलेष गोदिका, अधिष्ठाता डेयरी महाविद्यालय डाॅ. बी.एल. जाट, अधिष्ठाता कुम्हेर डाॅ. आर.के.मीना, अधिष्ठाता बसेड़ी डाॅ. जुनैद अखतर, डॉ. लालाराम यादव, डॉ नवाब सिंह, डाॅ. रामफूल पूनिया एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।


