गोड्डा

राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के व्यापक प्रसार को लेकर चलाया जागरूकता अभियान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। शहरी क्षेत्र अंतर्गत भारत भारती पब्लिक स्कूल, जेपी हॉली स्कूल एवं जीसस मेरी पब्लिक स्कूल के बच्चो के साथ 25 अगस्त से 08 सितंबर 2025 तक चलाए जा रहे 40वीं राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के व्यापक प्रसार हेतु शहरी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में को एएनएम जयमाला कुमारी द्वारा बताया गया कि आंखे मृत्यु के बाद दान की जा सकती हैं। एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो नेत्रहीन देख सकते हैं। नेत्रदान  के लिए यह पखवाड़ा हर साल 25 अगस्त से 8 सितंबर के बीच मनाया जाता है। नेत्रदान को अनिवार्य किया जाना चाहिए क्योंकि देश में बहुत सारे ऐसे नेत्रहीन हैं, जो इस महादान से दुनिया देख सकते हैं।  एएनएम ने बताया कि नेत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। अगर नेत्र नहीं है तो सुखमय जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। नेत्रदान एक महान पुनीत कार्य है, जो जन सहयोग से जागरूकता लाकर ही पूरा किया जा सकता है। एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो अन्य व्यक्तियों की आंखों की रोशनी वापस लाई जा सकती है। जिसकी आंखो की दृष्टि पटल खराब हो चुकी है, उसमें कॉर्निया प्रत्यारोपण से रोशनी आ जाती है। नेत्रदान मृत्यु के 6 घंटे बाद तक किया जा सकता है। नेत्रदान प्रक्रिया में नेत्र विभाग की टीम द्वारा बहुत ही आसानी से पूरी कर ली जाती है।
मौके पर एएनएम अल्बिना सोरेन, आराधना कुमारी, माला कुमारी, मीरा कुमारी, सोनम कुमारी, स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षको ने भाग लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button