भरत पुर

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर निकली कलश यात्रा

मन मोंहक झांकियों ने मोहा राम भक्तों का मन

जय श्री राम के जयकारों से गूंजायमान हुआ भुसावर

पुलिस प्रशासन रहा चाक चौबंद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर : अयोध्या में रामलला सरकार की प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में श्रद्धा और उत्साह के साथ आज 22 जनवरी गुरुवार को कस्बे के छोकरवाड़ा सड़क मार्ग स्थित बाग पुलिया वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर से भव्य मनमोहक झांकियों के साथ व कलश यात्रा बैण्ड बजा के साथ विभिन्न मार्गों से होकर निकाली गई जहां भगवान श्री राम के जयकारों से पूरा कस्बा गूंजायमान हो गया। वहीं दूसरी ओर बाग पुलिया वाले हनुमानजी मन्दिर के भक्तों ने जानकारी देते हुए बताया अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में झांकियां राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमानजी,लव कुश, देवी मां सहित विभिन्न स्वरूपों में बच्चों को देख भक्त भाव विभोर हो गए साथ ही कलश यात्रा बैण्ड बजा के साथ निकाली गई जहां सैकड़ों महिलाओं ने मंगल कलश सिर पर धारण करते हुए भगवान के भजनों पर नृत्य कर अपनी हाजिरी लगाईं गईं। वही मन्दिर परिसर में पण्डित रामशर्मा बारौली वालों ने कलश पूजन करवाते हुए भगवान राम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उपस्थित सैकड़ों राम भक्तों की मौजूदगी में आरती के बाद रवानगी दी यात्रा जो कस्बे के छोकरबड़ा सड़क मार्ग से होकर बस स्टैंड, पोस्ट ऑफिस, अस्पताल सड़क मार्ग, मुख्य बाजार पुरानी अनाज मण्डी से होकर पुनः बाग पुलिया वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में सम्पन्न हुई। जहां कस्बे में जगह-जगह राम भक्तों, श्रद्धालुओं, सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए जलपान करवाकर आरती करते हुए भगवान से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं मांगी गई। इस अवसर पर थानाधिकारी रामदयाल मीणा मय पुलिस जाप्ता के साथ मौजूद रहे जिन्होंने असामाजिक तत्वों पर निगरानी बनाए रखने के साथ जाम से लोगों को निजात मिल सके।वही कलश यात्रा का समापन महाआरती के बाद प्रसादी वितरण करते हुए किया गया। इस पावन अवसर पर बाग पुलिया वाले हनुमानजी मन्दिर के हजारों श्रद्धालुओं का सराहनीय सहयोग रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button