महेशपुर प्रखण्ड कार्यालय में झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम का आगमन, कार्यकर्ताओं को दी क्रिसमस व नववर्ष की शुभकामनाएं
JMM District President Azizul Islam arrived at Maheshpur Block Office, wished workers a Merry Christmas and Happy New Year.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
महेशपुर (पाकुड़)। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम का आगमन महेशपुर प्रखण्ड कार्यालय में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित झामुमो कार्यकर्ताओं सहित समस्त पाकुड़ वासियों को क्रिसमस पर्व एवं नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दी। जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिसमस प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देता है, वहीं नववर्ष नई ऊर्जा, नई उम्मीदों और सकारात्मक संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। शुभकामनाओं के उपरांत संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अजीजुल इस्लाम ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा शुरू से ही जनहित, सामाजिक न्याय और सामाजिक समरसता की राजनीति करता आया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में संचालित राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुँचाया जाए, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी इन योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका, निरंतर जनसंपर्क और संगठनात्मक एकजुटता से ही पार्टी एवं सरकार की नीतियाँ धरातल पर प्रभावी रूप से लागू होती हैं। आगामी दिनों में और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने का उन्होंने आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, प्रखण्ड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, जिला सह-सचिव लाल मुहम्मद अंसारी, हिरणपुर प्रखण्ड अध्यक्ष इशहाक अंसारी, प्रखण्ड उपाध्यक्ष एनामुल हक, प्रखण्ड संगठन सचिव मो. असद, पप्पु अंसारी, बोद्दीन शेख, मोहर्रम शेख, नजरुल शेख, धर्मपाल यादव सहित कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।



