ललितपुर

 गंगा ग्राम सेवा समिति की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिला गंगा समिति के अंतर्गत गंगा ग्राम सेवा समिति की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज विभाग कार्यालय में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत ग्राम स्तर पर नदी संरक्षण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करना रहा। इस दौरान परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति केतन दुबे द्वारा गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त ग्राम की अवधारणा तथा वृक्षारोपण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। जिला गंगा समिति सदस्य रुचिका बुंदेला ने बताया कि गंगा ग्राम समितियों की सक्रिय भूमिका से ही नदी पुनर्जीवन एवं स्वच्छता अभियान को गति मिल सकती है। जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) ब्रजेश तिवारी द्वारा सदस्यों से अपील की गई कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक करें। कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों ने गंगा एवं अन्य नदियों को स्वच्छ एवं अविरल बनाए रखने का संकल्प लिया तथा ग्राम स्तर पर नियमित गतिविधियां आयोजित करने का निर्णय लिया। कार्यशाला में गंगा ग्राम सेवा समिति के ग्राम प्रधानों एवं सचिवों ने भाग लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button