साहेबगंज

तेज रफ्तार हाईवा ने मासूम बच्चा को कुचला,बच्चे की मौके पर मौत

A speeding truck crushed an innocent child, the child died on the spot.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बरहरवा फरक्का मुख्य मार्ग पर एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।बरारी क्षेत्र में गिट्टी लदा तेज रफ्तार हाईवा वाहन संख्या जेएच 04 एडी 2046 ने सड़क पार कर रहे 10 वर्षीय रंजीत सरदार को बेरहमी से कुचल दिया।हादसा इतना भयावह था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बरारी निवासी शिवा सरदार के पुत्र रंजीत सरदार के रूप में हुई।परिजनों ने बताया कि रंजीत सुबह घर से भुजा मुढ़ी लेने गया था और वापसी के दौरान सड़क पार करते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पिता शिवा सरदार ने बिलखते हुए कहा,हमारा बच्चा भुजा लेकर लौट रहा था हमें क्या पता था कि वह लौटकर आएगा ही नहीं।हमारा बच्चा अब इस दुनिया में नहीं रहा। वही घटना की सूचना फैलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए और आक्रोशित ग्रामीणों ने बरहरवा फरक्का मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया।जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी व कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा देने की मांग की। वही घटना की सूचना मिलते ही बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ एसआई राजनाथ साहू, रंजय कुमार यादव, धर्मेन्द्र पासवान, जितेंद्र कुमार साह सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिस ने सबसे पहले शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। इसी बीच, बरहरवा प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों को ढांढस बतायाऔर ग्रामीणों से शांत रहने की अपील की।थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह और बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक दास ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आरोपी वाहन मालिक एवं चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।साथ ही अशोक दास ने कहा कि पीड़ित परिवार को उचित सरकारी सहायता दिलाने के लिए वे स्वयं पहल करेंगे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समझाने बुझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाने पर सहमति जताई।कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर आवागमन सामान्य किया जा सका,हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल बना हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button