अमरोहा

सड़क हादसे में 3 की मौत

कार ने बाइक में मारी टक्कर, पति-पत्नी और बेटे की मौत, दो अन्य घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के रहरा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।आदमपुर थाना क्षेत्र के ढेकला गांव के निवासी पूरन सिंह, उनकी पत्नी पान कोर और बेटा रवि अपनी बाइक से हसनपुर से घर लौट रहे थे। अलीगढ़ लिंक मार्ग पर रहरा के नजदीक पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों लोग उछलकर दूर जा गिरे। इसके बाद कार पास के एक ढाबे में जा घुसी। वहां खाना खा रहे चकफेरी गांव के सोनू और ढाबे के कर्मचारी प्रदीप भी घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत घायलों को रहरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही 50 वर्षीय पूरन सिंह, 45 वर्षीय पान कोर और 18 वर्षीय रवि ने दम तोड़ दिया।मौके पर मौजूद भीड़ ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दंपति और बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष कुमरेश त्यागी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार चालक पुलिस की हिरासत में है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button