धनबाद

कई जिलों में अंचलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों का हुआ तबादला

In many districts, the Circle Officer and other officers were transferred

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, लोहरदगा, पलामू, लातेहार, हजारीबाग, सरायकेला सहित राज्य के कई जिलों में बड़ी संख्या में सीओ व बीडीओ का तबादला हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारियों का भी बड़ी संख्या में तबादला हुआ है। राज्यपाल के आदेश से सरकार के संयुक्त सचिव कमलकांत गुप्ता के हस्ताक्षर से राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने 31 जुलाई के अधिसूचना में तबादला के यह आदेश जारी किए हैं। उक्त आदेश में कुल 94 अधिकारियों को इधर से उधर स्थानांतरित किया गया है। पूर्व सीओ बाल किशोर महतो व सीओ गिरिजानंद किस्कू पूर्व में भी चर्चे में रहे हैं। बाघमारा के पूर्व सीओ रहे बाल किशोर महतो अंचल अधिकारी बाघमारा के पद पर रहते हुए काफी चर्चा में रहे। इनके कार्यकाल में रैयतों का आन्दोलन पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना रहा। हाल ही में केशरगढ़ा अवैध खनन हादसा में भी सीओ बाल किशोर महतो का बयान लोगों के बीच काफी चर्चा में रहा। वही बाघमारा के नए अंचलाधिकारी गिरिजानंद किस्कू पूर्व में बाघमारा के बीडीओ भी रह चुके हैं। एक घटना में वे भी चर्चा में आये थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button