हापुड़

डीएम व एसपी ने कांवड़ मार्गों का भ्रमण कर शिव भक्तों से की बातचीत 

 

हापुड : जनपद में देर रात कांवड़ मार्गों का निरीक्षण करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी सड़कों पर निरीक्षण करते नजर आए । हापुड के डीएम अभिषेक पांडेय , एस पी कुंवर ज्ञानंजय सिंह भारी पुलिस बल व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्र में उतरे जहां उन्होंने कांवरियों और शिव भक्तों से प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं आदि के बारे में बातचीत की । इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों से व्यवस्थाओं को लेकर पूछा । साथ ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए ।

कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए हापुड पुलिस व जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। हापुड़ के जिलाधिकारी तथा एसपी शनिवार की रात हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर पहुंचे जहां उन्होंने हाफिजपुर क्षेत्र में शिव भक्तों से बातचीत की । इस दौरान उनके साथ हापुड़ के सीओ सिटी जितेंद्र कुमार शर्मा, पिलखुवा सीओ अनीता चौहान , हापुड़ सदर एसडीएम ईला प्रकाश , धौलाना एसडीएम शुभम श्रीवास्तव व हाफिजपुर थाना प्रभारी आशीष पुंडीर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button