ललितपुर

हनुमान जयंती महोत्सव

सांस्कृतिक संध्या में बच्चों ने बांधा समां, दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के पांचवें दिन सांस्कृतिक संध्या में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं हनुमानजी के पूजन के साथ हुआ। इस दौरान प्रदीप चौबे, चंद्रशेखर, राजकुमार जैन, भरत पुरोहित, वासुदेव पटवा, विकास श्रीवास्तव, कपिल अग्रवाल, भरत श्रीवास्तव, सुजीत सिंह, अनिल पटैरिया, पंकज अग्रवाल, मोनू झा, रमेश रावत एवं लवली शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रारंभ में डा.प्रबल सक्सेना ने हनुमान चालीसा का पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कर्मनदीप सिंह एवं हरजस कौर ने गुरबाणी के माध्यम से राम-राम बोल की प्रस्तुति दी, वहीं कीर्ति श्रीवास्तव ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। प्रशांति विद्या मंदिर, गांधीनगर के बच्चों ने आरंभ है प्रचंड एवं ओ माय फ्रेण्ड गणेशा पर आकर्षक प्रस्तुति दी। शिक्षा कर्नल एकेडमी के बच्चों ने नमो-नमो शंकरा एवं केसरी के लाल पर नृत्य कर तालियां बटोरीं। तपस्या हुंडेत और शिवानी पटेल ने वह है अलबेला मद नैनों वाला पर मनमोहक प्रस्तुति दी। आयुष्मान डांस अकादमी द्वारा सुनो गौर से दुनिया वालों, एंग्री नंदलाल एवं राधा-कृष्ण गीतों पर योगा डांस प्रस्तुत किया गया। अग्रसेन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर की भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जबकि रॉक डांस एकेडमी के कलाकारों ने बोलो हर-हर पर जोशीला नृत्य प्रस्तुत किया। तनिष्क साहू एवं राशि पटेरिया ने राधा-कृष्ण रास और शुभ खरे ने मैं तेरी चुनरी गीत पर सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर चंद्रशेखर दुबे, सोनू दुबे, के.के.सोनी, प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोशियेशन अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, मंत्री ध्रुव साहू सहित समिति अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामाकांत चौबे, उपाध्यक्ष राजेश दुबे, महामंत्री डा.प्रबल सक्सेना, प्रबंधक रिंकू हरविंदर सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष अमित तिवारी, मंत्री राकेश तामिया, संगठन मंत्री भरत रिछारिया सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन महामंत्री डा.प्रबल सक्सेना एवं विजय शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button