गोड्डा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर अभ्यास शुरु

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता को लेकर भारत स्वाभिमान न्यास व पतंजलि योग समिति जिला इकाई की ओर से जगह- जगह अभ्यास शिविर का आयोजित करने की कवायद तेज कर दी गई है। 21 जून को प्रति वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसको लेकर जिला मुख्यालय के गांधी मैदान, ब्लाक मैदान, शनिमंदिर परिसर, लोहियानगर बजरंगबलि मंदिर, रौतारा -बढ़ौना दुर्गा मंदिर, शिवपुर दुर्गा मंदिर, रत्नेश्वर धाम, विद्यापति भवन, सरकंडा सहित विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में शिविर आयोजित किया जा रहा है। भारत स्वाभिमान न्याय के जिला प्रभारी अजय कुमार झा, प्रशिक्षक् मनोज कुमार मुर्मू बताते हैं कि जिले के विभिन्न मुख्य जगहों पर योगाभ्यास की नियमित कक्षा लगाई जाती है। यहां लोग सुबह-सुबह आकर नियमित अभ्यास करते हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बेहतर तरीके से योगाभ्यास सीखाने के लिए विशेष शिविर लगाया जाता है। इसमें प्रोटोकाल के अनुसार याेगाभ्यास कराया जाता है। उन्होंने कहा कि बदले मौसम, खानपान की अनियमितता, व्यायाम व फिजिकल लेबर नहीं करने से अनेक प्रकार की बीमारी हो जाती है। इससे बचाव के लिए एवं शरीर को फीट रखने के लिए कुछ ही देर योगाभ्यास व प्राणायाम करने की जरुरत है। नियमित योगाभ्यास व प्राणायाम से शरीर में आक्सीजन लेवल बढ़ता है। शरीर भी तरोजाता बना रहता है। मोटापा व शरीर की दुर्बलता भी योगाभ्यास से सही हो जात है। शरीर की सभी बीमारियों का इलाज आयुर्वेद व योग-प्राणायाम हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button