मथुरा

बलदेव में नगर पंचायत ने हटवाए अतिक्रमण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। बलदेव में श्रीदाऊजी महाराज के 29 अगस्त को जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एसडीएम डाॅ. कंचन गुप्ता के निर्देश पर नगर पंचायत ने कस्बे में सख्ती से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। पंचायतकर्मियों की दुकानदारों से तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस द्वारा सख्ती बरतते हुए अतिक्रमण हटवाया गया। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, नायब तहसीलदार प्रद्युम्न त्रिपाठी के नेतृत्व में सोमवार को अतिक्रमण हटाओ चलाया गया। ईओ ने कहा कि बलदेव छठ पर श्रीदाऊजी महाराज के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ेगी। बाजार में दुकानदारों व ढकेल संचालकों ने अतिक्रमण कर रखा था, जिससे लोगों को दिक्कत व जाम की समस्या बनी रहती थी। शिकायतें आने पर यह अभियान चलाया गया है। यदि दुकानदारों ने फिर से अतिक्रमण किया तो सख्त कार्रवाई कर सामान जब्त किया जाएगा। अभियान के दौरान दुकानों के बाहर रखीं बेंच, पट्टे, टीन शेड, पर्दा हटवाया गया। नगर पंचायत कर्मियों व पुलिस से झड़प में दुकानदारों ने भेदभाव के आरोप लगाए। इस दौरान लेखपाल रामेश्वर प्रसाद, उपनिरीक्षक कमल सिंह यादव, लिपिक सुनील पांडेय, श्याम पांडेय, कन्हैया रावत, बलराम शर्मा, श्रीकृष्ण पांडेय, रवि आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button