10 दिवसीय इस्पातांचल स्वदेशी मेला का भव्य उद्घाटन
मेला के माध्यम से स्वदेश के प्रति स्व का भाव जगाने का काम कर रही है मंच : अजय उपाध्याय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा झारखंड के कई जिलों में स्वदेशी मेला का आयोजन लगातार हो रहा है। बोकारो इस्पात नगर में 25 वर्षों से यह मेला निरंतर लगाया जा रहा है। इस 25 वे वर्ष में यह स्वदेशी मेला मजदूर मैदान सेक्टर 4 में 10 दिनों के लिए दिनांक 27 जनवरी 2026 से 5 फरवरी 2026 का उद्घाटन 27 जनवरी को मुख्य अतिथि सुमित्रा देवी (समाजसेवी) ,धनबाद सांसद ढुलू महतो की धर्मपत्नी द्वारा किया गया I मेला संयोजक अनिल गोयल , अजय कुमार उपाध्याय संगठक, प्रांत संयोजक राजेश उपाध्याय, क्षेत्रीय संयोजक अमरेन्द्र कुमार सिंह के उपस्थिति में भारत माता को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मंत्र उच्चारण के बीच संपन्न हुआ मेला परिसर में अपराह्न 4:00 बजे से आदर्श विद्या मंदिर, चास के 70 छात्र छात्राओं ने एक रंगीन मनोरंजक आकर्षक झारखंड की कलाकृति का प्रदर्शन करते हुए झांकी प्रस्तुत किया I सरहुल और कई तरह की पारंपरिक वेशभूषाला से लैस होकर छात्रों ने अतिथियों को सांस्कृतिक मंच तक के पूरे इस मार्ग को संगीतमय किया जो दर्शनीय रहा। इसके उपरांत कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मंच के क्षेत्रीय संगठक अजय उपाध्याय ने कहा कि 147 करोड़ मानव शक्ति के अंदर स्वदेशी जागरण मंच मेला के माध्यम से स्व के भाव को जगाने का काम कर रही है। ताकि हमारे देश के लोग जब भी बाजार जाए तो खाने से लेकर पहने और हर इस्तेमाल के वास्तु में सर्वप्रथम स्वदेशी को प्राथमिकता दे ताकि हमारे जीवन के संपूर्ण चतुर्दिक दिशाओं में ऐसा स्व का बोध जागे। वही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वदेशी वस्तु का इस्तेमाल कर हम अपने देश को आर्थिक रूप से सबल बना सकते हैं। इसमें झारखंड इसका जीता जागता उदाहरण है। यहां के हस्त निर्मित वस्तुओं की मांग पूरे विश्व में बढ़ी है। कार्यक्रम में मनसंचालन अजय चौधरी दीपक ने किया वहीं स्वागत भाषण सह प्रांत प्रमुख अजय सिंह ने किया। जबकि विषय प्रवेश दिलीप कुमार वर्मा ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक प्रमोद कुमार सिन्हा ने किया।
इस पूरे कार्यक्रम में अनुजा सिंह, पूनम सिन्हा, अनीता सिंह,पूनम सिंह, आशा सिन्हा, दिलीप वर्मा, अजय कुमार सिंह ,कुमार संजय, जयशंकर प्रसाद, मनीष श्रीवास्तव, सुजीत कुमार, राकेश रंजन ,नवीन सिन्हा संजय श्रीवास्तव , अनंत शेखर समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थें I श्री प्रमोद कुमार सिन्हा जिला संयोजक के नेतृत्व में मेला उद्घाटन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ I इस बार के स्वदेशी मेला, बोकारो के परिसर में 130 स्टॉल की व्यवस्था की गई है। जो लगभग भर चुकी है। जिसमें स्वदेशी उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित करते हुए स्वदेशी वस्तुओं का भी प्रदर्शन हो रहा है। लोग खरीदारी करने के लिए आना शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा जो व्यंजन बनाए जा रहा है, उसमें भारतीयता की झलक दिखे इसकी व्यवस्था की गई है। यह बिल्कुल सुनिश्चित किया गया है कि स्वदेश की भावना जागृत हो और युवाओं को यह संदेश अगली पीढ़ी तक जाए ।
सभी वक्ताओं ने मंच से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संदेश दिया । वक्ताओं ने इस बात को बड़े कुशलता से सभी के सामने यह बात रखी की स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करके कैसे हम अपनी अर्थव्यवस्था को सुधार सकते हैं जो कि विदेशी शक्तियों के चंगुल में कई सालों से थी, लगातार यह सुधार होता जा रहा है, जो सरकार की नीतियां हैं वह उसको प्रोत्साहित कर रही .




