मुरादाबाद

आशीष सिंह ने ताइक्वांडो की इंडिया टीम में शामिल होकर शहर का नाम किया रोशन 23 से मलेशिया में खेलेंगे

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। आशीष सिंह ने ताइक्वांडो की इंडिया टीम में शामिल होकर शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने 6 वीं एशियन ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए नामांकन कराया है, जो 23 से 29 जुलाई तक मलेशिया के कुचिंग में होगी।
प्रतियोगिता 23 से 29 जुलाई तक मलेशिया के कुचिंग शहर में होगी
ताइक्वांडो की इंडिया टीम में शामिल होकर आशीष सिंह ने शहर का नाम रोशन किया है। जिला ताइक्वांडो स्पोट्स एसोसिएशन के सचिव शाहवेज अली ने बताया कि आशीष सिंह ने 6 वीं एशियन ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए नामांकन करा लिया है। यह प्रतियोगिता 23 से 29 जुलाई तक मलेशिया के कुचिंग शहर में होगी। उन्होंने बताया कि आशीष सिंह उनकी एकेडमी के सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं। अब तक जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अनेक मैडल प्राप्त किये हैं। इस मौके पर ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारी सहित केशव थापा, सुमित शर्मा, शोभित भारद्वाज, अरविंद सिंह, संदीप कुमार, अर्जुन थापा आदि रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button