बरेली
बरेली में समृद्धि काव्य मंच का प्रथम विराट कवि कुंभ, जुटे 76 कवि

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सुभाषनगर, बरेली में समृद्धि काव्य मंच और श्रीरामलीला सभा के संयुक्त तत्वावधान में विराट कवि कुंभ आयोजित किया गया। कवि सम्मेलन में स्थानीय और बाहरी 76 कवियों ने सरस-स्मरणीय काव्यपाठ किया और खूब तालियां, भरपूर वाहवाही बटोरीं।
इस अवसर पर मंचासीन कवियों द्वारा श्रीरामलीला सभा, सुभाषनगर की स्मारिका के 23वें अंक का विमोचन किया गया। श्रीरामलीला सभा और समृद्धि काव्य मंच की ओर से सभी कवियों को स्मारिका और स्मृति चिह्न प्रदान कर और फूलमालाएं पहनाकर अभिनन्दन भी किया गया। युवा कवयित्री-समाजसेवी और श्रीरामलीला कमेटी महिला मंडल एवं समृद्धि काव्य मंच की अध्यक्ष पूनम गंगवार ‘पुष्पा’ के कुशल संयोजकत्व और श्रीरामलीला सभा के अध्यक्ष अशोक शर्मा, मंत्री आलोक तायल, सदस्य अखिलेश सिंह तायल तथा दोनों संगठनों के महिला-पुरुष पदाधिकारियों-सदस्यों के एकजुट प्रयास से आयोजित इस समारोह का शुभारंभ प्रात: 11 बजे श्रीरामलीला सभागार में विधिविधान से हुआ।



