बरेली
बरेली में अखिल भारत हिंदू महासभा ने निकाली कांग्रेस की शव यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। अखिल भारत हिंदू महासभा के तत्वावधान में रविवार को कांग्रेस की शव यात्रा निकाली गई। यह यात्रा दामोदर स्वरूप पार्क से शुरू होकर चौकी चौराहा तक गई।महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक ने बताया कि कांग्रेस नेता रफीक द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी को राहुल गांधी की मौजूदगी में अपशब्द कहे गए थे। इसी के विरोध में यह शव यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि हिंदू महासभा ऐसे बयानों की कड़ी निंदा करती है।



