कैराना
कैराना पुलिस ने कच्ची शराब के साथ युवक को दबोचा, पांच लीटर बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैराना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेश पर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में बुधवार रात थाना कैराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान आसिफ पुत्र तसीम, निवासी ग्राम मन्नामाजरा, थाना कैराना, जनपद शामली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना कैराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिरुद्ध, हेड कांस्टेबल प्रमेश कुमार और कांस्टेबल निशान्त शामिल रहे।

