मुरादाबाद

रेलवे का अंडर पास बना मौत का तालाब ग्रामीणों ने ट्रेन रोककर किया प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। बिलारी छेत्र के गांव भूड़ा बास में लोगो के आने जाने की सुविधा के लिए रेलवे ने लगभग 6 वर्ष पूर्व अंडर पास बनाया था। लेकिन वही अंडर पास ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गया। हर वर्ष वर्षा ऋतु में बारिश होने के कारण अंडरपास में पानी भर जाता है जिससे ग्रामीणों की आवाजाही बंद हो जाती है और ग्रामीण परेशान होने लगते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वह अंडरपास के ऊपर टीन शेड डलवाने की मांग कर चुके हैं लेकिन प्रशासन सुनी अनसुनी कर देता है।
पहले भी डीआरएम को अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ
सोमवार को हुई भारी वर्षा के कारण अंडरपास में पानी भर गया और ग्रामीणों की आवाजाही बंद हो गई गुस्साए ग्रामीणों ने लगभग 10.46 बजे ट्रेन रोककर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद कुछ रेलवे कर्मचारियों ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और ट्रेन को जाने दिया सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस तथा नजदीकी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। और ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बना अंडरपास लगभग 12 गांव को जोड़ता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कई बार वह एसडीएम ओर डीआरएम को भी अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर रेलवे की तरफ से इंजन लगाकर अंडरपास में भरे पानी को निकलने का कार्य शुरू कर दिया गया। प्रदर्शन के दौरान शीशपाल सिंह रोहतास सिंह बुद्धसेन छिद्दू सिंह प्रवीण कुमार राकेश कुमार सतीश कुमार भोला ठाकुर राजू सैनी मटरू अमित कुमार महेंद्र सिंह रोहताश कुमार के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button