पाकुड़

पाकुड़ कांग्रेस ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, गांधी चौक पर हुआ माल्यार्पण

Pakur Congress paid tribute to Mahatma Gandhi on his death anniversary, garlands were offered at Gandhi Chowk.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर पाकुड़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार के नेतृत्व में शुक्रवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कुमार सरकार ने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए सत्य, अहिंसा और सद्भाव के मार्ग पर चलकर ही उनके दूरदर्शी विचारों को आत्मसात किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांधीजी की सोच आज भी देश के समग्र विकास और सामाजिक एकता के लिए प्रासंगिक है।
कुमार सरकार ने उपस्थित कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि वे महात्मा गांधी के आदर्शों को अपने जीवन और राजनीतिक कार्यों में उतारें तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचारों पर चलकर ही एक सशक्त, समतामूलक और विकसित भारत की नींव रखी जा सकती है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस के सेमीनुल इसलाम, रामविलास महतो अन्य कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button