अमरोहा

अमरोहा में भाजपा महामंत्री को धमकी देने वाला गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा, 8 सिम-2 फोन बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में भाजपा के जिला महामंत्री अभिनव कौशिक को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।यह मामला 21 सितंबर का है, जब भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उन्हें सड़क दुर्घटना में जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद कौशिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस ने चंद्रपाल सैनी उर्फ जसवंत उर्फ डीआईजी पुत्र हीरापाल को गिरफ्तार किया। वह हापुड़ की देवलोक कॉलोनी का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से आठ मोबाइल सिम, दो मोबाइल फोन और एक नोटबुक बरामद की है, जिसमें विभिन्न व्यक्तियों के मोबाइल नंबर और नाम दर्ज हैं।
आरोपी चंद्रपाल सैनी पर चांदपुर बिजनौर, सिविल लाइन मुरादाबाद और सैद नगली थानों में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
थाना अध्यक्ष विकास सहरावत ने बताया कि आरोपी ने करीब तीन साल पहले देवेंद्र सिंह और ऋषि पाल को डरा-धमकाकर पचास हजार रुपए ऐंठे थे और उसके बाद भी लगातार पैसों की मांग कर रहा था। वह सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी फोन पर काम कराने के नाम पर धमकी देता था।
29 दिसंबर 2024 को उसने बिजनौर के चांदपुर थाने में तैनात उप निरीक्षक त्रिवेंद्र सिंह को धमकी दी थी, जिस पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
इसी तरह, 17 जून 2025 को उसने मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के अधिवक्ता मोहम्मद फहीम को मुकदमे की पैरवी न करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button