बाराबंकी
26 किशोरियों को ताज पहनाकर किया सम्मानित तथा टिफिन एवं डिक्शनरी प्रदान की गई।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। सक्सेस ऑफ गर्ल्स सेलिब्रेशन कार्यक्रम के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय नैनामऊ मे वात्सल्य संस्था की सक्षम परियोजना द्वारा 26 किशोरियों को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया तथा पुरस्कार स्वरूप टिफिन एवं डिक्शनरी प्रदान की गई।
खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार ने कहा कि पढ़-लिखकर ही जीवन में अपना मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर करना एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका सीता सिंह , अशोक पांडे , राम किशन , अंकुभ , सीएचओ अवंतिका पांडे , आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकत्री फूलमती , कलावती एवं ललिता सहित अन्य गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया।
वात्सल्य संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 156 सदस्यों की सहभागिता रही। संस्था की ओर से परियोजना प्रबंधक भुवाल सिंह , ब्लॉक कोऑर्डिनेटर महेंद्र कश्यप , सीमा वर्मा, शोभिका मिश्रा एवं शिल्पी मौर्य की उपस्थिति रही।



