खैरथल

शहर बना कुड़ा-दान,खुले में जलाने लगे लोग कचरा

कांग्रेस ने की सफाई कर्मचारियों की मांगे मानने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल :  खैरथल नगर परिषद मे चल रही सफाई कर्मचारीयो की हड़ताल के समर्थन मे नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी (विक्की) के नेतृत्व मे ज्ञापन सौंपा,   जिसमे सभी मांग को मानने के लिए लिखा गया क्योकि खैरथल नगर परिषद क्षेत्र मे जगह जगह गंदगी के ढेर  लगे हुए है यहां तक की खैरथल के मुख्य मंदिर, मस्जिद व गुरूदारो के पास भी गंदगी के अबारं लग गए है व खैरथल मे  लोगो का निकलना दुर्लभ हो गया है तथा सभी प्रमुख नालो व नालियो मे कचरा जमा हो गया ,बरसात के मौसम को देखते हुए यदि समय पर सफाई नही हुई तो लोगो के घरो मे गंदा पानी घूसने का खतरा बना हुआ है। इस हड़ताल को देखते हुए सफाई कर्मचारीयो को उचित मानदेय मिलना चाहिए व निश्चित अवकाश भी मुहैया कराए सभी अस्थाई सफाई कर्मचारीयो की सभी प्रमुख मांगो को मानते हुए जल्द से जल्द हड़ताल को खत्म करा कर शहर की सफाई व्यव्स्था को बरकरार रखा जाए। इस मोके पर नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी जाटव समाज के सरंक्षक रामचन्द्र कामरेड पार्षद राजेंद्र चौधरी नारायण छगांणी मनोज बुराहडीया राहूल रसगोन  अभिषेक हैडाऊ मुशर्रफ खान कालू हैडाऊ दीपक चौधरी वासु व सभी कांग्रेस के लोग मौजूद रहै

उधर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का सीधा असर शहर मे देखा जा रहा है जगह-जगह कुड़े के ढेर नजर आ रहे है लोग खुले आम सड़को,खाली प्लाटो मे प्लास्टिक, थरमाकोल,कुड़ा जला रहे है जो स्वास्थ की दृष्टि से नुकसान दायक है ही एनजीटी के नियमों की खुली अवेहलना है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button