बरेली
शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के उद्देश्य से थाना सुभाष नगर क्षेत्रमें चलाया गया चेकिंग अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सुश्री सोनाली मिश्रा, ASP/CO City-2 द्वारा थाना सुभाष नगर क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
एसिड की अवैध बिक्री एवं वितरण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सुभाष नगर क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध दुकानें/ व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी ली गई।



