बरेली
15 जून से 21 जून तक मनाया जायेगा योग सप्ताह, स्पोर्ट स्टेडियम से होगा शुभारम्भ
पद यात्रा से होगा योग का प्रचार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली। बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बरेली में 15 जून से 21 जून तक “योग सप्ताह” मनाया जाएगा। इसका शुभारंभ 15 जून को प्रातः 6:00 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अजय पाल सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार योग सप्ताह का उद्घाटन माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद बरेली और विधायकगण की उपस्थिति में किया जाएगा। उद्घाटन के बाद योग के प्रचार-प्रसार के लिए एक पद यात्रा भी निकाली जाएगी। यह यात्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर एजेंसी गार्डन तक जाएगी और वापस स्पोर्ट्स स्टेडियम पर समाप्त होगी। पद यात्रा को माननीय अतिथिगण हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
योग सप्ताह के तहत 15 जून से 21 जून तक जिले भर में विभिन्न योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



