संभल

GIC प्रवक्ता प्री परीक्षा में 65% अभ्यर्थी रहे नदारद

कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

सम्भल : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) प्रवक्ता प्रारम्भिक परीक्षा-2025 रविवार को जनपद सम्भल के छह परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की गई।

जनपद के छह परीक्षा केंद्रों पर कुल 2,656 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से केवल 911 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1,745 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार लगभग 65 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया था। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिसकर्मियों द्वारा निर्धारित एंक्लोजर में की गई तथा आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर संतोषजनक प्रतिक्रिया दी। सम्भल के अमित कुमार ने बताया कि केमिस्ट्री का पेपर मॉडरेट स्तर का था और अधिकांश प्रश्न तैयारी के अनुरूप आए। कासगंज के पीयूष गुप्ता ने भी पेपर को संतुलित बताया। खटीमा से आईं आरती कश्यप के अनुसार अधिकांश प्रश्न सामान्य स्तर के थे, हालांकि 30 से 35 प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन थे। बिजनौर की आयुषी चौहान ने कहा कि जीएस और केमिस्ट्री दोनों खंड अच्छे रहे तथा प्रश्न इंटरमीडिएट और स्नातक स्तर के थे। जिला प्रशासन के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर सतत निगरानी रखी गई और परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराई गई। अब अभ्यर्थियों की निगाहें परीक्षा परिणाम और आगामी चयन प्रक्रिया पर टिकी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button