बरेली
सनातन के रक्षक,त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति दानवीर भामाशाह -शिवमंगल सिंह राठौर
भोजीपुरा में उमड़ा जनसैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । क्षेत्र के दिव्य कृपाल सत्संग भवन सभागार में रविवार को दानवीर शिरोमणि भामाशाह की जयंती अत्यंत भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के शोध प्रमुख और कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शिवमंगल सिंह राठौर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भोजीपुरा और आसपास के क्षेत्रों से दस हजार से अधिक लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा सभागार और प्रांगण राष्ट्रभक्ति और जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के बाद सभी आगंतुकों के लिए भोज (महाप्रसाद) का आयोजन किया गया, जहां हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद छत्रपाल पाल गंगवार और भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, प्रशांत पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि दानवीर भामाशाह का त्याग और राष्ट्रभक्ति इतिहास में अमर है। उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सब कुछ दान कर दिया था। आयोजक शिवमंगल सिंह राठौर ने अपने संबोधन में पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंत्योदय और सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। उन्होंने युवाओं से कहा सनातन के रक्षक त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति दानवीर भामाशाह के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, अभय चौहान, राहुल साहू, पूरनलाल लोधी, आरएस पाल, प्रशांत पटेल, ममता गंगवार, जिला कोषाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता और मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश पटेल का आयोजक मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस भव्य कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक वेदप्रकाश पटेल ने किया।


