बरेली

समाजवादी पार्टी, बरेली की विधानसभा चुनाव तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न

प्रभारी शशांक यादव ने विधानसभा अध्यक्षों एवं जोन प्रभारियों की ली बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की। बैठक में विधानसभा अध्यक्षों एवं जोन प्रभारियों को संगठनात्मक मजबूती तथा चुनावी रणनीति के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान जनपद प्रभारी एवं पूर्व एमएलसी शशांक यादव, जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव तथा महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया। बैठक को संबोधित करते हुए जनपद प्रभारी एवं पूर्व एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अभी से चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जोन प्रभारी अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत रखते हुए जनता के बीच पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को पहुंचाने का कार्य करें।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सफलता का आधार मजबूत बूथ संगठन होता है। उन्होंने सभी जोन प्रभारियों को बूथ समितियों के गठन, मतदाता सूची के परीक्षण तथा नियमित जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएं और समाजवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प लिया गया। सभी जोन प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। बैठक का संचालन महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button