गोड्डा

मेहरमा में ड्रंक एंड ड्राइव व एंटी क्राइम जांच अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। दुर्गा पूजा मेला को लेकर पुलिस की सख्ती, थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के नेतृत्व में कार्रवाई मेहरमा थाना क्षेत्र के सिद्धू–कान्हू चौक के पास रविवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुर्गा पूजा मेला को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ड्रंक एंड ड्राइव एवं एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया।अभियान का नेतृत्व मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने किया। इस दौरान पुलिस बल ने क्षेत्र में गुजर रहे दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी ली गई।थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्गा पूजा पर्व पर मेला में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इस तरह के अभियान का मुख्य उद्देश्य शराब पीकर वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना, सड़क दुर्घटनाओं को कम करना, और अपराध नियंत्रण सुनिश्चित करना है।उन्होंने कहा कि जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि मेहरमा क्षेत्र में दुर्गा पूजा के दौरान शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल बना रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button