
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। द प्रेस क्लब की विशेष बैठक मंगल पांडे नगर स्थित प्रेस क्लब भवन में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं अमर उजाला के पूर्व संपादक नीरज कांत राही ने की तथा संचालन द प्रेस क्लब के संयोजक दिनेश चन्द्रा ने किया। बैठक में मेरठ में प्रेस क्लब के गठन की प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से कार्यसमिति में बदलाव एवं विस्तार की घोषणा की गई। इस अवसर पर नीरज कांत राही ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों की एकजुटता, स्वतंत्रता और गरिमा का प्रतीक होना चाहिए तथा मेरठ में एक मजबूत और सक्रिय प्रेस क्लब की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसे अब ठोस स्वरूप दिया जा रहा है। द प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवि शर्मा ने कहा कि यह संगठन सभी पत्रकारों का साझा मंच होगा, जिसका उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, समस्याओं का समाधान और सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शादाब रिजवी ने क्लब को एक जीवंत और प्रभावी मंच बनाने की बात कही, जबकि महामंत्री के.के. शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रशिक्षण, संवाद और सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। बैठक में 15 फरवरी 2026 को होटल हारमनी में पत्रकार सम्मेलन तथा 3 मार्च 2026 को प्रेस क्लब भवन में होली मिलन समारोह आयोजित किए जाने की भी घोषणा की गई, साथ ही द प्रेस क्लब की विस्तारित कार्यसमिति की सूची जारी की गई।
द प्रेस क्लब की कार्यसमिति में संरक्षक के रूप में पुष्पेंद्र शर्मा, नीरज कांत राही, सूर्यकांत द्विवेदी, संत राम पांडे, अशोक गोस्वामी एवं इंद्र मोहन आहूजा शामिल हैं। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रवि शर्मा के पास है, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष शादाब रिजवी हैं। उपाध्यक्ष के रूप में दिनेश दिनकर, ज्ञान प्रकाश और संजीव तोमर नियुक्त किए गए हैं। महामंत्री के.के. शर्मा हैं तथा मंत्री पद पर रामबोल तोमर, राजीव शर्मा, सुधीर चौहान, शाहीन परवीन और विकास दीप त्यागी हैं। संयुक्त मंत्री के रूप में अनिल पुरोहित, संदीप चौधरी, शिव प्रकाश, राजू शर्मा, हेमंत शर्मा और ललित ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष मुकेश गोयल, कार्यालय मंत्री विनोद गोस्वामी एवं नरेंद्र शर्मा, प्रचार मंत्री त्रिनाथ मिश्रा तथा प्रवक्ता अरुण सागर होंगे। सदस्यता निर्धारण समिति के अध्यक्ष इंद्र मोहन आहूजा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुदेश यादव ‘जख्मी’, आयोजन समिति के अध्यक्ष मनमोहन भल्ला तथा वाद निस्तारण समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा बनाए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में राजेश शर्मा, राजीव शर्मा, ओमपाल ठाकुर, ललित गोस्वामी, शान मोहम्मद, पूजा रावत, अक्षय चौधरी और विजय वर्मा शामिल हैं, जबकि सलाहकार समिति में अशोक गोस्वामी, अजय चौधरी, महेश शर्मा, राजेश शर्मा और नीरज त्यागी को स्थान दिया गया है।


