झुंझुनू
प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश दास महाराज ने केड शक्ति धाम के दर्शन किए
गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्ज़ा ओर युवाओं को जन्मदिन गौ माता के साथ सेलिब्रेट करने का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। भजन सम्राट प्रकाश दास महाराज ने रविवार को प्रसिद्ध केड शक्ति धाम के दर्शन किए। आदिवासी श्री मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाज सेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा, श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पलटूदास अखाड़ा मोरिंडा धाम के मुख्य संयोजक गिरदावर जगदीश प्रसाद शर्मा सहित कई वरिष्ठ लोग भी महाराज के साथ रहे।किवाड़ गौशाला के महंत दादूपंथी संत प्रकाश दास महाराज ने देश की युवा पीढ़ी को अपना जन्म दिवस गौशाला में गौ माता को चारा खिलाकर मनाने का संदेश दिया। उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की। इस अवसर पर राधेश्याम कुमावत, मुकेश शर्मा घाटीपुरा, राकेश मीणा, सत्यनारायण, पिंटू भैया सहित कई लोग उपस्थित थे।



