ईद-उल-अजहा के मौके पर नगर पंचायत दरियाबाद की सफाई व्यवस्था राम भरोसे।

नगर अध्यक्ष बनी मूकदर्शक जिम्मेदार बने लापरवाह।
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बाराबंकी । आगमी ईदउल अजहा के त्योहार को देखते हुए हर जगह सफाई व्यवस्था हो रही हैं लेकिन नगर पंचायत दरियाबाद पूर्वी फाटक के बारिनबाग मार्ग और अलियाबाद मार्ग पर बने नाले गंदगी से खचाखच भरे हुए हैं। नगर अध्यक्ष सहित अन्य जिम्मेदार की लापरवाही से व्याप्त नाले नालियों की गंदगी से लोगों को भंयकर बीमारी फैलने और बीमारी का शिकार होने का खतरा सता रहा है। परन्तु समस्या पर लापरवाही के चलते नगर पंचायत के जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। हालात यह हैं कि नगर वासी अब साफ सफाई को लेकर परेशान हैं। अगर यही हाल रहा को लोग अपने हाथों से साफ साफ सफाई करने पर मजबूर हो जाएंगे, जिला अधिकारी साफ सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान दे रहे हैं जिससे जनता तो कोई परेशानी ना हो और किसी बीमारी का सामना न करना पड़े, मगर अफसोस की बात यह है कि नगर पंचायत दरियाबाद के सफाई कर्मचारी वा नगर पंचायत अधिकारी जिला अधिकारी का आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं,अगर सूत्रों की माने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भी कोई साफ सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, ऐसी स्थिति में इसे नगरवासियों का दुर्भाग्य ही माना जा सकता है।



