खैरथल
तबादलों मे भेदभाव को लेकर सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : राजस्थान अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन (RAKMA) के खैरथल तिजारा जिलाध्यक्ष मुबीन खान के नेतृत्व में अल्पसंख्यक कर्मचारियों के भेदभाव पूर्ण से तबादलों को लेकर एडीएम शिवपाल जाट को सीएम भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मे बताया गया है राजस्थान मे कर्मचारियों के तबादलो की लिस्ट देखने से ज्ञात हो रहा कि अल्पसंख्यक कर्मचारियों के तबादले दूरस्थ स्थानों पर तथा नियमों को ताक मे रख कर किये जा रहे है जिससे एसोसिएशन अपनी नाराजगी प्रगट करती है और न्याय की उम्मीद सरकार से करती है इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के सदस्य साजिद खान, शमीम खान, शौकत खान, और तैयब खान उपस्थित रहे


