वीआईपी को दिखाने के लिए एंक्रोचमेंट के नाम पर कितने दुकानदारों से रोजगार छीनने का प्रयास
How many shopkeepers were tried to be deprived of employment in the name of encroachment to show the VIP

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। राष्ट्रपति के आगमन पर नगर निगम कर रहा है मनमानी आईएसएम के सामने दुकानों के मालिकों ने लगाया आरोप । आपको बताते चले कि 1 अगस्त को भारत के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का आगमन धनबाद के आई एस एम में होने जा रहा है जिसको लेकर जिला प्रशासन ने आईएसएम के पास अतिक्रमण को तत्काल तत्काल हटाने का निर्देश दिया इसको लेकर शुक्रवार को नगर निगम के पदाधिकारी जल्दबाजी में सभी को नोटिस थमा गए और बिना समय दिए सुबह को ही जेसीबी लगाकर लगभग दर्जनों दुकान को अतिक्रमण मुक्त कर दिया जिससे वहां के दुकानदारों में काफी रोज देखी गई दुकानदारों ने लगभग 50 लाख का नुकसान की बात कही आगे दुकानदारों का कहना है कि ना जाने ऐसे कितने दुकानदारों का रोजगार छिन गया दुकानदारों का आगे कहना है कि हमारे छत के ऊपर 11 हजार का हाई टेंशन तार के ऊपर 6 महीना पहले पेड़ गिरा है कभी भी भयानक घटना घट सकती है उसमें कोई पदाधिकारी का ध्यान नहीं जा रहे हैं और तो और यहां न जाने नालियों में कितने दिनों से गंदगी फैली है उस पर नगर निगम का ध्यान नहीं जा रहा लेकिन यदि कोई भी आईपी कहीं आते हैं तो अगल-बगल में दिखाने के लिए एंक्रोचमेंट के नाम से न जाने कितने लोगों को बेरोजगार कर देते हैं हमारी मांग है कि जैसे उन्होंने हमारा नुकसान किया है उसकी भरपाई जिला प्रशासन एवं नगर निगम करें उन्होंने राज्य पाल और राष्ट्रपति से भी समाचार पत्र के माध्यम से गुहार लगाई।



