मथुरा
सुनो नैया के खेवन हार, हमें जाना है पल्लीपार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान से मुनि वेश में श्रीराम, सीता और लक्ष्मण की वनवास यात्रा सवारी निकाली गई। जो डीग गेट, चौक बाजार होते हुए स्वामी घाट पहुंची। यहां निषादराज भेंट व सुमंत विदाई लीला संपन्न हुई। विश्राम घाट पर चतुर्वेद समाज द्वारा पुष्पवर्षा के बीच केवट लीला का मंचन हुआ। इसके बाद प्रभु नौका से बंगाली घाट और घीया मंडी स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचे। जहां वाल्मीकि संवाद की लीला हुई। सवारी का समापन चित्रकूट पर हुआ। उधर, जन्मस्थान पर शाम 7 बजे दशरथ मरण और भरत आगमन की लीला मंचित हुई। दशरथ वियोग में प्राण त्याग देते हैं। जबकि भरत पिता के निधन के समाचार को जानकर व्यथित होते हैं और राम को राज्य का वास्तविक स्वामी घोषित करते हैं। राजेंद्र मोदी, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, जयंती प्रसाद अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, जुगलकिशोर अग्रवाल, मूलचंद गर्ग, प्रदीप सर्राफ पीके, विजय सर्राफ किरोड़ी, शशांक पाठक आदि मौजूद रहे।



