रामपुर शाहबाद

मासिक बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया ज़ोर 

शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक का हुआ आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। रविवार को शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष आफताब ने कहा कि पत्रकार चौथा स्तंभ है, अधिकारियों को पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए। अगर किसी पत्रकार के साथ कवरेज के दौरान कोई घटना होती है, तब पुलिस प्रशासन को पत्रकार के साथ खड़े रहकर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। हमारा संगठन पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। महासचिव सिफत मियां ने भी संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। उपाध्यक्ष शराफत हुसैन हस्सानी ने संगठन का विस्तार करने का सुझाव रखा। वहीं उपाध्यक्ष राजीव भटनागर ने कहा कि पत्रकार बिना भय के अपना काम करे अगर किसी भी साथी के साथ कोई समस्या आती है पूरा संगठन एक साथ खड़ा है। संगठन के उपाध्यक्ष आकाश शंकर ने पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए बैठक में अपने सुझाव रखे। बही वरिष्ठ उपाध्यक्ष एहसान खां ने पूरे संगठन का आभार व्यक्त किया। बैठक में संगठन के संरक्षक वीपी विद्यार्थी, प्रवक्ता अखिलेश रस्तोगी, विधिक सलाहकार अभिषेक शर्मा, संगठन मंत्री विनोद गुप्ता, संयुक्त सचिव विशाल जोशी, महिला विंग अध्यक्ष नेहा गुप्ता, सचिव एड. सुहैल खां, कोषाध्यक्ष मुस्तफा अली, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शावेज़ छोटे, प्रचार मंत्री धर्मेंद्र सागर, सदस्य फहीम आतिश, सदस्य जहीर खां, सदस्य सुमित कश्यप, सदस्य तकरीर अहमद, सदस्य फैजान खां शान मो आदि रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button