गोड्डा
राहा हाट पर कांग्रेस का “वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान जोर पकड़ता हुआ
हस्ताक्षर अभियान में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, अब धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं- याहया सिद्दीकी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के राहा पंचायत के राहा हाट पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर चल रहे “वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और ग्रामीणों ने भाग लेकर जनादेश की चोरी और लोकतंत्र पर हो रहे हमलों के खिलाफ़ अपनी आवाज़ बुलंद की।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि जनादेश की चोरी लोकतंत्र के साथ विश्वासघात है।
कार्यक्रम स्थल पर “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे गूंजते रहे और कार्यकर्ताओं ने बैनर-पोस्टर के माध्यम से जनता से लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।इस अवसर पर बसंतराय कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल सत्ता की राजनीति नहीं करती, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्षरत है।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी
राहा पंचायत धपरा पंचायत केवा पंचायत आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या गठबंधन के कार्यकर्ता पहुंचे। मौके पर कांग्रेस के झंडे, पोस्टर और नारेबाज़ी के बीच माहौल उत्साहपूर्ण रहा।
महिला कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर घर से कांग्रेस का साथ जरूरी है।
*लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प*
अंत में सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि यह आंदोलन देशभर में जारी रहेगा। कांग्रेस जनता के सहयोग से लोकतंत्र के मूल्यों की पुनर्स्थापना करेगी और जनादेश का सम्मान सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करे मौके पर उपस्थित – मो बुलबुल. मोहम्मद शोएब. राहा पंचायत के पंचायत अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा. भूतपूर्व प्रमुख नूर मोहम्मद. मोलीम. आफताब. फारूक. माहिर .मंटू. इत्यादि गठबंधन के शेखरों कार्यकर्ता मौजूद थे



