बाराबंकी

चेहल्लुम पर्व सादगी एव अक़ीदत के साथ मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। पैगम्बर -ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद (सलै0) के नवासे हज़रत इमाम हुसैन (रजि0) एव उनके 72 साथियों की शहादत की याद में ग्राम रसौली में चेहल्लुम पर्व सादगी एव अक़ीदत के साथ मनाया गया। तथा देर शाम कर्बला में नम आंखों के साथ ताजियों को दफन किया गया।
                  जुल्म एव ज्यादती के ख़िलाफ़ कर्बला के मैदान में अपने 72 साथियो के साथ  मोहर्रम के महीने में शहीद होने वाले हज़रत इमाम हुसैन (रजि0) शहीद होकर भी अपने नाना हजरत मुहम्मद साहब के दीन को बचा लिया। शहादत के बाद सोमवार को ग्राम रसौली में चेहल्लुम का पर्व अक़ीदत के साथ मनाया गया। बड़ी चौक एव पिंडालो में रविवार की रात्रि ताजिये रखे गये।जिनकी जियारत के लिए लोग रात्रि भर जागते रहे। तथा दूरदराज से आयी तमाम नौहा कमेटियों द्वारा नौहाख्वानी करते रहे। सोमवार को बड़ीचौक से निकाला गया ताजियों का जुलूस  छोटी कन्हाईपुर, मोअज्जम नगर होते हुए देर शाम कर्बला पहुँची जहाँ हुसैन के अक़ीदत मन्दो ने गमगीन माहौल में ताजियों को दफन किया।
इस मौके पर सरताज आलम उर्फ कल्लू, मो राइस, इसरार, गुलाम नवी,कलीम अता मोहम्मद आदि लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button