
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। तहसील क्षेत्र के पटवाई निवासी चंद्रपाल सिंह अपने पौत्र कृष्णा यादव, पुत्री काव्या और पुत्र वधु आराधना के साथ कार में सवार होकर मंगलवार को बदायूं जनपद के गुरगांव स्थित रिश्तेदारी से अपने गांव पटवाई लौट रहे थे, रास्ते में शाहबाद आंवला रोड पर टांडा गांव के पास बुलेरो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार चालक साठ वर्षीय चंद्रपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार अन्य तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस के द्वारा सभी को शाहबाद सीएचसी भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने चंद्रपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि तीनों घायलों को इलाज देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




