प्रतापगढ़

विशाल डांगी एबीवीपी जिला संयोजक व दीपशिखा कुमावत विभाग छात्रा प्रमुख दायित्व कि घोषणा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

प्रतापगढ़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्तौड़ प्रांत का चार दिवसीय प्रांत का अभ्यास वर्ग ब्यावर जिले के बिजयनगर इकाई में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रांत भर के 254 प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमे 237 छात्र छात्रा व 17 प्राध्यापक थे यह वर्ग 19 जून से प्रारंभ हुआ और 22 जून को इसका समापन हुआ। जिसमें 16 सत्र के माध्यम से कार्य कर्ता का प्रशिक्षण हुआ जिसमे अभाविप् के इतिहास विकास, कार्य पद्धति, व्यवहारिक विषय प्रमुख रहे। इस अभ्यास वर्ग में अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री देवदत्त जोशी, पूर्वी क्षेत्रीय संगठन मंत्री अपांशु शेखर शील, उत्तर पश्चिम क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्विनी शर्मा का प्रवास रहा। अभ्यास वर्ग के अंतिम दिवस में संगठनात्मक घोषणाएं की गई जिसमें प्रतापगढ़ जिले से अभाविप प्रतापगढ़ जिला प्रमुख महेंद्र शर्मा, जिला संयोजक विशाल डांगी,विभाग छात्रा प्रमुख दीपशिखा कुमावत , जिला विस्तारक नरेंद्र राठौड़ बांसवाड़ा ,प्रतापगढ़ भाग संयोजक प्रशांत खत्री ,अरनोद भाग संयोजक मयंक चौधरी ,दलोट भाग संयोजक वैभव कुमावत के दायित्व की घोषणा की गई। प्रांत अभ्यास वर्ग में जिले के प्रतिनिधि प्रांत जनजाति सह प्रमुख शिवलाल मीणा ,प्रान्त कला मंच सह संयोजक अमीषा निनामा ,इकाई सचिव रवि मीणा ,जिला समिति सदस्य हेमलता मीणा नगर मंत्री बबलू राणा ,नगर sfd संयोजक लवीश, नगर सह मंत्री आशीष चौधरी सहित प्रतापगढ़ जिले से 9 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button