गाजियाबाद

लोनी भाजपा में अंदरुनी विवाद 

मंडल मंत्री पर धमकी व अपमानित करने का आरोप 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी, गाजियाबाद : भारतीय जनता पार्टी लोनी के कार्यकर्ता सचिन चौधरी ने पार्टी के ही मंडल मंत्री पर धमकी देने और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित कार्यकर्ता ने बलराम नगर मंडल अध्यक्ष को लिखित  शिकायत सौंपी है।
अंकुर विहार निवासी भाजपा कार्यकर्ता सचिन चौधरी ने अपनी शिकायत में बताया कि वे वर्ष 2014 से पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं और संगठन द्वारा दी गई विभिन्न जिम्मेदारियों का निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करते आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 9 जनवरी 2026 को  बलराम नगर मंडल के मंत्री प्रशांत झा ने उन्हें पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप से यह कहते हुए हटा दिया कि “तुझे मैं तेरी औकात दिखा दूंगा”, जिससे उनका सार्वजनिक रूप से अपमान हुआ।
सचिन चौधरी का कहना है कि इस घटना से उन्हें मानसिक आघात पहुंचा है और उन्हें ऐसा महसूस हुआ मानो उन्हें संगठन से बाहर करने की कोशिश की जा रही हो। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित मंडल मंत्री अक्सर पार्टी के वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को धमकाते रहते हैं, जो संगठन के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
शिकायत पत्र में मंडल अध्यक्ष से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि जांच में स्वयं शिकायतकर्ता किसी प्रकार की अनुशासनहीनता या भ्रष्टाचार में दोषी पाए जाते हैं, तो उनके विरुद्ध भी संगठनात्मक कार्यवाही की जाए।
यह शिकायत बलराम नगर मंडल अध्यक्ष राहुल श्याम सुंदर को संबोधित की गई है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व ही पार्टी के जिला अध्यक्ष चैनपाल सिंह ने सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की छवि धूमिल करने वाली किसी भी गतिविधि से बचने की सलाह दी थी। इशारों ही इशारों में उन्होंने कार्यवाही की भी चेतावनी दी है
जैसे ही सचिन चौधरी ने अपना शिकायती पत्र मंडल के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा किया, वह विभिन्न पार्टी ग्रुपों में तेजी से वायरल हो गया। इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई और आपसी खींचतान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी के अंदरूनी विवाद कहीं संगठन को नुकसान न पहुंचा दे, इसको लेकर भी कार्यकर्ताओं में चिंता साफ रुप से देखी जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी भाजपा के एक सभासद रामनिवास त्रिपाठी ने मंडल मंत्री पर अभद्रता के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज भी करा चुके हैं। लेकिन मामला सत्ताधारी पार्टी का होने के कारण इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो पाई।इनके खिलाफ पार्टी द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई अब इस मामले में पार्टी संगठन द्वारा की जाने वाली जांच और संभावित कार्यवाही पर सभी कार्यकर्ताओं की निगाहें टिकी हुई हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button