गोड्डा

सीपीआई एम द्वारा कामरेड एस पी तिवारी को दी गई श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : सीपीआई (एम) की गोड्डा जिला कमिटी की ओर से मंगलवार को एक शोक सभा आयोजित कर कामरेड शिव प्रसाद तिवारी को श्रद्धांजलि दी गई। पिछले दिनों उनका निधन हो गया था वे 80 वर्ष के थे। वहीं उनकी जीवनी पर चर्चा करते हुए बताया गया कि कामरेड एस० पी० तिवारी जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में पीएचडी करने के दौरान छात्र संगठन एस एफ आई से जुड़ गए। आपातकाल की समाप्ति के बाद वे बिहार चले आए और नौजवान मोर्चे पर काम करना शुरू किया। एक दशक तक वे डीवाईएफआइ के राज्य सचिव रहे। वे पार्टी के बिहार राज्य कमिटी के सदस्य भी थे। बिहार के बंटवारे के बाद पार्टी के निर्देशानुसार वे झारखंड चले आए। एकीकृत बिहार में उन्होंने संयुक्त संताल परगना जिला कमिटी के सचिव के रूप में भी काम किया। एस० पी० तिवारी पार्टी के बौद्धिक नेतृत्व का हिस्सा थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में हजारों लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया। वे एक विनम्र लेकिन मार्क्सवादी सिद्धांतों के प्रति अटल योद्धा थे, उनके निधन से पार्टी को भारी क्षति हुई है।
शोकसभा को पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, सचिवमंडल सदस्य सुरजीत सिन्हा, गोड्डा के जिला सचिव रघुवीर मंडल, राज्य कमिटी सदस्य अशोक साह, सुरेश गुप्ता, प्रवीण शरण, जनवादी लेखक संघ के सुधीर रंजन के अलावा संताल परगना के विभिन्न जिलों से आए पार्टी और जनसंगठनों के प्रतिनिधियों उन्हें श्रद्धांजलि दी।
शोकसभा में एस० पी० तिवारी के परिवार के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button