बरेली

राजश्री कालेज में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर करेंगे शिरकत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रिठौरा स्थित राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 26 फरवरी को स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक पद्मश्री कैलाश खेर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान कैलाश खेर सीधे
छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अतिथियों से रूबरू होंगे । संस्थान के चेयरमैन  राजेंद्र कुमार अग्रवाल के अनुसार, यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित करेगा । राजश्री ग्रुप का उद्देश्य केवल शैक्षिक उत्कृष्टता ही नहीं बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास और  उनमें नैतिक मूल्यों के संवर्धन पर भी बल देना है।सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक पद्मश्री कैलाश खेर की उपस्थिति उनके लिए वेहद लाभकारी सिद्ध होगी ।
संस्थान के प्रबंध निदेशक  रोहन बंसल ने बताया संस्थान परिसर में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियां जोर शोर से चल रही है !
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button