गाजियाबाद

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण 

15 अप्रैल 2026 को होगा अंतिम प्रकाशन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

लोनी गाजियाबाद : राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश ने त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के संबंध में संशोधित अधिसूचना जारी की है। आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार निर्धारित समय-सारिणी के तहत प्रदेशभर में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की कार्यवाही की जाएगी।

अधिसूचना में बताया गया है कि दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत हस्तलिखित पांडुलिपियों को तैयार कर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा किया जाएगा तथा समाविष्ट एवं अपमार्जित मतदाताओं का समावेशन/निस्तारण किया जाएगा। यह प्रक्रिया 7 जनवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक चलेगी।
इसके बाद 21 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक पूरक सूचियों के कंप्यूटरीकरण और उन्हें मूल सूची में समाहित करने तथा आवश्यकतानुसार मतदान केंद्रों/स्थलों के निर्धारण की कार्यवाही की जाएगी।
मतदाता सूचियों के कंप्यूटरीकरण के उपरांत 17 मार्च 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक मतदान केंद्रों का क्रमांकन, वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, डाटा अपलोडिंग एवं फोटो प्रतियों का कार्य किया जाएगा।
निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिए हैं कि जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय), निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्य संपादित किया जाएगा।
यह अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह द्वारा जारी की गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button