अमरोहा
अमरोहा एसपी ने आइजीआरएस पोर्टल पर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : मंगलवार दोपहर एक बजे अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद द्वारा जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण व गुणवत्तापूर्ण हेतु पुलिस कार्यालय सभागार में जनपद के समस्त थाना पेशी पर नियुक्त आइजीआरएस पोर्टल पर कार्य करने वाले समस्त पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की l बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त आइजीआरएस शिकायतों का सर्किल थाना विवरण प्राप्त कर उनकी समीक्षा की गई l आइजीआरएस पोर्टल पर कार्य करने वाले समस्त पुलिसकर्मियों द्वारा निस्तारित की शिकायतो की गुणवत्ता को परखा तथा समस्त आइजीआरएस प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण कराने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए l


