उपासना मरांडी ने पाकुड़िया में इनायत हॉस्पिटल का किया उद्घाटन
Upasana Marandi inaugurated Inayat Hospital in Pakuria

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया, पाकुड़। झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी ने मंगलवार को पाकुड़िया के सिद्धू-कान्हू मोड़ से भगतपाड़ा जाने वाली सड़क पर स्थित इनायत हॉस्पिटल का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उपासना मरांडी ने कहा कि इस प्रकार के अस्पताल की पाकुड़िया प्रखंड को लंबे समय से आवश्यकता थी। अब क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से सेवा भाव से कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि अस्पताल को केवल व्यवसायिक दृष्टिकोण से न चलाकर जनसेवा को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि अस्पताल की ओर से समय-समय पर गरीब मरीजों के लिए नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की जाए, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बड़ी राहत मिल सके। अस्पताल के व्यवस्थापक मोहम्मद मारूफ ने बताया कि एक ही छत के नीचे विभिन्न रोगों की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, ऑर्थो, मेडिसिन, पैथोलॉजी तथा ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की सुविधा उपलब्ध है। अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों का इलाज किया जाएगा। अस्पताल में डॉ. तन्मय चक्रवर्ती (एमडी), डॉ. डी. कर (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. एम. पांडेय (जनरल फिजिशियन) एवं डॉ. अब्दुल (जनरल फिजिशियन) अपनी सेवाएं देंगे। कार्यक्रम में हाजी शौकत अली, हाजी ईसाहक अंसारी, हाजी मुंसेफुल अंसारी, अल्ताफ हसन, मारूफ अंसारी, आजाजुल अंसारी, अप्सरुल अंसारी, साईदुर रहमान, सरफराज अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।



