झुंझुनू

चंवरा किशोरपुरा के मोरिंडा धाम में 6 फरवरी को होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा।  कस्बे के मोरींडा में किशोरपुरा सीमा पर स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पलटूदास अखाड़ा मोरिंडा धाम में 6 फरवरी को होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर 26 जनवरी को पोस्टर विमोचन  समारोह आयोजित किया गया।  इससे पूर्व मोरिंडा धाम में सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन रखा गया जिसमे वरिष्ठ लोगों को अलग- अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मोहन लाल सैनी,रघुनाथ दास महाराज,जगदीश प्रसाद शर्मा गिरदावर, डा सांवर मल सैनी, पंकज मीणा किशोरपुरा, सांवरमल मीणा, गजराज सिंह शेखावत, शीशराम रावत, राधेश्याम कुमावत, हनुमान गुर्जर, सरस्वती विद्यालय के निदेशक केशर देव सैनी,गिरधारी रावत, हरिसिंह ओला,सहित कई सेवा भावी लोग उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button