भरत पुर

 18 फरबरी को हलैना में होगा किसान सम्मेलन

 पोस्टर का हुआ विमोचन ' तैयारिया जोरो पर जहानपुर और मौलोनी , इरनिया में किया जनसम्पर्क

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर । किसानों की समस्याओं को लेकर आगामी 18 फरबरी को कस्वा हलैना में होने वाले किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर प्रकाशित पोस्टर का विमोचन ग्राम जहानपुर में आयोजित बैठक में मौजूद किसानों किया ।

किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने अपने जनसम्पर्क अभियान में कहा कि वगैर सिंचाई पानी के किसान परेशान है ‘ गहरे ट्यूबवैल भी सूख चुके है , खेती की लागत बढ़ने से खेती घाटे का काम हो गया है और किसान कर्ज में डूब गया है ।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा इआरसीपी का जयपुर में उदघाटन करने के बाद भी इस योजना को अभी तक राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया गया है जबकि योजना की लागत बढ़कर 70 हजार करोड़ रुपये हो गई है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष में हुई ओलाबृष्टी के मुआबजे का भी सम्पूर्ण किसानो को मुआवजा नहीं मिला है । जिले में नौजवान बेरोजगार घूम रहे है कोई उद्योग धन्धा नही है जिसकी बजह से गरीबी बढ़ रही है ।
किसान सम्मेलन में अपने जीवन को सौ वर्ष पूरे करने पर शताब्दी पुरुष और भरतपुर के पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन का भी सम्पूर्ण क्षेत्र की और से नागरिक अभिनंदन किया जायेगा ।
सम्मेलन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज्य सभा सांसद रामजीलाल सुमन ‘ जाने माने हरियाणा और पंजाव के किसान नेता गुरुनाम सिंह चढूनी ‘ पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन ‘ किसान नेता इन्दल सिंह जाट सहित अनेक किसान नेता भाग लेगे ।
जनसम्पर्क में टीकम नेता ‘ अतर सिंह सरपंच पूर्व ‘ अमर नाथ योगी ‘ रामेश्वर पंड़ित . मान सिंह मास्टर ‘ प्रेम सिंह ‘ जगन जाटव ‘ सुखचन्दी जाटव ‘ भोगी जाटव ‘ लाल चन्द ‘ श्री चन्द साहित अनेक लोग मौजूद रहे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button