रामपुर शाहबाद

ग्राम न्यायालय के नए भवन की कवायद तेज

जिला जज ने किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 
रामपुर शाहबाद। शाहबाद में ग्रामीण न्यायालय के नए भवन निर्माण की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को जिला जज भानु देव शर्मा ने शाहबाद पहुंचकर प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया और अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।ग्रामीण न्यायालय भवन निर्माण के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया के तहत राजस्व विभाग द्वारा चिन्हित जमीन का मुआयना किया गया। जिला जज भानु देव शर्मा ने एसडीएम आशुतोष कुमार के साथ शाहबाद-बिलारी मार्ग पर धुरियाई के निकट सरकारी भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम आशुतोष कुमार ने भूमि की स्थिति, क्षेत्रफल एवं अन्य आवश्यक जानकारियां जिला जज को उपलब्ध कराईं। एसडीएम ने बताया कि भूमि चयन के बाद भवन निर्माण की आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।इस मौके पर लेखपाल रेनू चंद्रा समेत अन्य राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button